NM वेरिफाइड

Fact Check: एशिया कप 2025 फाइनल में दुबई में हुए सेलिब्रेशन का नहीं है यह वीडियो, जानें क्या है सच

28 सितंबर को एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर शिकस्त दी और कप अपने नाम कर लिया. यह मुकाबला दुबई स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हुआ. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 28 सितंबर 2025 को भारत की एशिया कप फाइनल जीत के बाद दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आतिशबाजी दिखाई गई है. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Instagram पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘India win Dubai, 28/09/2025 India Asia cup win Thank you team India’ यूजर ने यह वीडियो सितंबर 29, 2025 को पोस्ट किया था.

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो भ्रामक है

वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें कई सोशल मीडिया पोस्ट मिले जिनमें यही वीडियो था, जिसमें दावा किया गया था कि यह कुवैत का है और दिसंबर 2024 में पोस्ट किया गया था. इससे पुष्टि होती है कि वीडियो 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित 2025 एशिया कप फाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से संबंधित नहीं है.

इतना ही नहीं हमने इस दावे की बारीखी से जांच की और इंटरनेट पर इसके बारे में खोजबीन की. इसके चलते हमें कुवैत न्यूज़ एजेंसी (KUNA) की दिसंबर 21, 2024 की एक X पोस्ट मिली, जिसमें एक स्टेडियम में आतिशबाजी के ऐसे ही दृश्य थे. पोस्ट में लिखा था. “अरेबियन गल्फ कप फुटबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के दौरान कलात्मक और विरासत से जुड़े कार्यक्रम.”

इसके अलावा गूगल पर कीवर्ड सर्च करने पर हमें पता चला कि यह स्टेडियम कुवैत के जाबेर अल-अहमद इंटरनेशनल स्टोडियम का है. वायरल वीडियो में मौजूद तत्वों की तुलना गूगल मैप्स की तस्वीरों से करने पर, हमने पुष्टि की कि यह कुवैत का ही है.

निष्कर्ष

अंत: हमारी जांच में हमने पाया कि, दिसंबर 2024 के कुवैत में 26वें गल्फ कप उद्घाटन समारोह में आतिशबाजी दिखाने वाले वीडियो को सितंबर 28, 2025 एशिया कप फाइनल समारोह के दृश्य के रूप में गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button