NM वेरिफाइड

Fact Check: बांग्लादेश में वायु सेना के विमान दुर्घटना की यह तस्वीर है AI-Generated

Fact Check: बांग्लादेश में वायु सेना के विमान दुर्घटना की यह तस्वीर है AI-Generated

सोमवार, 21 जुलाई को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बांग्लादेश वायु सेना का एक F-7 BGI जेट विमान जो चीन द्वारा निर्मित था, ढाका में एक स्कूल की इमारत से टकरा गया, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. दुर्घटना के कुछ ही देर बाद, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने लगी, जिसमें इमारत में खड़े एक विमान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस तस्वीर को बांग्लादेश में हुई हालिया त्रासदी से जोड़ा जा रहा है.

हालांकि न्यूजमोबाइल की जांच मे हमने जाना कि यह तस्वीरी AI जनरेटेड है. चलिए बताते हैं इस तस्वीर के पीछे का सच

यहां देखें वायरल तस्वीर

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह तस्वीरी AI-Generated है

हमने इस तस्वीर के पीछे का सच पता करने के लिए अपनी जांच शुरू की, और पाया कि इमारत से टक्कर के बावजूद विमान काफी हद तक सही सलामत दिखाई दे रहा है, जो विश्वसनीय समाचार आउटलेट्स द्वारा साझा की गई दुर्घटना की तस्वीरों के विपरीत था.

इसके अलावा, वायरल तस्वीर में दिथ रही कई मानव आकृतियां एक दूसरे में समाई हुई या फिर कहें कि अस्वाभाविक रूप से विकृत दिखाई दे रही थीं. जिससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि यह तस्वीर AI-Generated है. साथ ही हमारी जांच में हमें सोशल मीडिया पर कई पोस्ट मिले जिसमें लिखा था कि यह तस्वीर एआई जनरेटेड है.

इसके बाद हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए और इस तस्वीर की सच्चाई को पुख्ता करने के लिए AI Detection Tool का भी इस्तेमाल किया, जिससे हमें पता चला कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाए जाने की 94% संभावना है. इसके और अन्य सहायक साक्ष्यों के आधार पर, हमने यह पुष्टि की कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button