NM वेरिफाइड

Fact Check: दुबई पुलिस को मिली सुपर कार का वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल किया जा रहा है जिसमें दुबई पुलिस एक सुपर कार को चलाती दिखाई दे रही है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दुबई पुलिस को मिली नई सुपर कारों का है. कार देख आप भी दंग रह जाएंगे मानों कार नहीं एक टायर पर चलने वाला कोई रॉबोट हो. तो चलिए पता लगाते हैं कि आखिर इस खबर में कितनी सच्चाई है.

Facebook पर यूजर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “Dubai Police New Car”

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI Generated है

सबसे पहले, हमने यह जानने के लिए कि क्या वाकई दुबई पुलिस को इस तरह की कोई सुपर न्यू कार मिली है, प्रासंगिक कीवर्ड खोजे, लेकिन इस दावे को साबित करने वाली कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली. इसके बाद हमने वीडियो को कई स्क्रीनशॉट में विभाजित किया और उनमें से कुछ को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया. जिसके बाद हमारे हाथ ऐसा कुछ नहीं लगा जिससे इस वीडियो या खबर की पुष्टी की जा सकें.

इसके बाद हमने Was It AI नामक AI डिटेक्शन टूल का उपयोग गिया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button