NM वेरिफाइड

Fact Check: समुद्र से श्री राम के धनुष पाए जाने का वीडियो है भ्रामक, जानें क्या है सच

Fact Check: समुद्र से श्री राम के धनुष पाए जाने का वीडियो है भ्रामक, जानें क्या है सच

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि समुद्र के अंदर से भगवान श्री राम का धनुष पाया गया है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस दावे में कितनी सत्यता है.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके कैप्शन में लिखा है, “समुद्र से मिला भगवान राम का धनुष! रामायण काल का प्रमाण”. यह वीडियो Instagram पर मई 30, 2025 को पोस्ट किया गया है.

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है

हमने इस वीडियो को देखा और जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे का साथ शेयक किया जा रहा है. हमने इस खबर के पीछे की वास्तविक्ता का पता लगाने के लिए कीवर्ड का उपयोग करके हाल के वर्षों में इंटरनेट में एक धनुष पाया गया है कि सरकार के कोई विश्वसनीय समायार लेख नहीं मिला. अगर ऐसी कोई घटना होती तो सरकार द्वारा इसक उल्लेख जरूर किया जाता.

फिर हमने जाना कि यह वीडियो सच्ची घटना नहीं है बल्कि इसे AI द्वारा बनाया गया है. हम आपको कुछ तस्वीरों के माध्यम से बताते हैं कि आखिर इस वीडियो में क्या छूठ है.

वीडियो में देखें तो कई गलतियां हैं. वीडियो में सही से देखें तो जहाज पर मौजूद कई पुलिस वालों के चहरे मंद है. कई फ्रेम गायब हैं तो कहीं किसी का हाथ ही नहीं है. इन सब को देखने के बाद हमारा संदेह और भी गहरा हो गया कि यह वीडियो AI द्वारा निर्मित है. क्योंकि इस तरह की वीडियो जो AI द्वारा बनाई जाती है उसमें यह गलतियां स्वाभाविक हैं. इस लिंक के जरिए आप वीडियो को देख सकते हैं.

 

हमने अपने संदेह को सुनिश्चित करने के लिए, हमने AI द्वारा बनाए गए वीडियो की सच्चाई खोजने के लिए Cantilux का उपयोग किया. जिसमें हमारा संदेह सही निकला यानी यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है. रिजल्ट 83 प्रतिशत दिखे.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो जिसे समुद्र से भगवान श्री राम का धनुष पाया गया इस दावे के साथ वायरल किया जा रहा है वह पूरी तरह असत्य है. यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है और भ्रामक दावे के साथ लोगों को भ्रमित करने के लिए फैलाया जा रहा है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More
Back to top button