NM वेरिफाइड

Fact Check: स्मृति मंधाना की 6 पैक एब्स वाली फोटो है AI-Generated

इन दिनों महिलाओं का वर्ल्ड कप चल रहा है और इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है जिसमें भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना अपने 6 पैक एब्स दिखा रही है. फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दावा किया जा रहा है कि मंधाना हार्ड प्रैक्टिस के दौरान अपने 6 पैक एब्स दिखा रही हैं. चलिए इस वायरल दावे की पुष्टि करते हैं.

Instagram पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि, “Smriti Mandhana Flaunts Her 6-pack Abs During Practise Session” इसे अक्टूबर 13, 2025 को पोस्ट किया गया है.

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि, स्मृति मंधाना की 6 पैक एब्स वाली फोटो है AI-Generated

दावे की पुष्टि के लिए, हमने वायरल फोटो के बारे में इंटरनेट पर खोज की, साथ ही स्मृति मंधाना के अकाउंट पर भी खोजबीन की लेकिन हमें कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली. साथ ही हमनें इस वायरल फोटो को इंटरनेट पर रिवर्स इमेज सर्च किया.

इस सर्च से हमें X पर एक पोस्ट मिला जिससे हमने जाना कि यह फोटो एआई जनरेटेड है.

X पर एक यूजर ने इस फोटो को पोस्ट कर लिखा, Six pack abs of Smriti Mandhana इसके बाद एक यूजर ने Grok, X के अपने AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) चैटबॉट से इसका फैक्ट चेक करने को कहा जिसके बाद, Grok, X के अपने AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) चैटबॉट, ने भी इस दावे का जवाब देते हुए कहा है कि स्मृति मंधाना के सिक्स-पैक एब्स एडिट किए गए हैं या AI द्वारा बनाए गए हैं. Grok AI ने यह भी बताया कि मंधाना के किसी भी आधिकारिक अकाउंट ने ऐसी कोई पोस्ट शेयर नहीं की है और ऐसी ही तस्वीरों को फ़र्ज़ी और सत्यापित नहीं बताया है.

इसके अलावा हमने वायरल पोस्ट पर ध्यान दिया तो हमें उसके कमेंट बॉक्स में कई ऐसे कमेंट मिले जिन्होंने कहा कि यह AI है. यहां देखें.

इसके अलावा हमें इस वायरल फोटो में कई गलतियां भी नजर आई जैसे, मांधना की टी-शर्ट पर INDIA का LOGO दिखना, ध्यान से देखें तो वह उससे अपना मुंह साफ कर रही हैं, यानि टी-शर्ट उलटी है तो LOGO का यूं दिखना स्वाभाविक है भ्रामक है. जिससे हमें यकीन ह गया कि यह एआई जनरेटेड है.

इसके कुछ स्पष्ट संकेत हैं:

  1. चेहरे और शरीर की लाइटिंग – दोनों में रोशनी का तालमेल नहीं है.

  2. “INDIA” लिखा हुआ उल्टा है, जो अक्सर AI या एडिटेड इमेज में होता है.

  3. त्वचा और एब्स का टेक्सचर – बहुत ज़्यादा परफेक्ट और आर्टिफिशियल दिख रहा है.

  4. शरीर के अनुपात – कुछ जगहों पर शरीर की बनावट अवास्तविक लगती है.

  5. ऊपर बाईं तरफ लगी छोटी फोटो – उसमें ब्लेंडिंग नेचुरल नहीं दिख रही है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button