NM वेरिफाइड

Fact Check: PM Modi ने नहीं किया 7 जुलाई को भारत बंद का ऐलान, भ्रामक दावा हुआ वायरल

Fact Check: PM Modi ने नहीं किया 7 जुलाई को भारत बंद का ऐलान, भ्रामक दावा हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि 7 जुलाई को पूरे देश में केंद्र सरकार ने भारत बंद का ऐलान किया है. साथ ही इस वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि इस दिन (7 जुलाई) देश के अलग-अलग हिस्सों में रोजगार को लेकर कई रैलियां निकाली जाएंगी और प्रदर्शन भी होंगे. चलिए जानते हैं कि आखिर इस दावे में कितनी सच्चाई है.

Instagram पर यूजर ने एक पोस्ट को साझा किया जिसमें लिखा हुआ था, “7 जुलाई को पूरा भारत रहेगा बंद नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जुलाई 4, 2025 को शेयर किया गया.

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, PM Modi ने नहीं किया 7 जुलाई को भारत बंद का ऐलान

हमने इस पोस्ट के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए इसकी बारीकी से जांच की. हमनें केंद्र सरकार के सोशल मीडिया हैंडल को खंगाला लेकिन वहां इस तरह की कोई भी खबर जारी नहीं की गई. केंद्र सरकार ने इस तरह का कोई दावा नहीं किया है.

 

पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर भी हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक्स अकाउंट से भी इस तरह की कोई पोस्ट नहीं की गई है.

भारत सरकार के नेशनल पोर्टल पर दिए गए जुलाई के कैलेंडर के अनुसार, मुहर्रम का अवकाश 6 जुलाई को दिया गया है.

 

निष्कर्ष

केंद्र सरकार ने 7 जुलाई को भारत बंद का कोई एलान नहीं किया है. सोशल मीडिया पर फर्जी दावा वायरल हो रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button