NM वेरिफाइड

फैक्ट चेक: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के दो साल पुराने वीडियो को उनका आखिरी वीडियो बताकर किया वायरल

फैक्ट चेक: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के दो साल पुराने वीडियो को उनका आखिरी वीडियो बताकर किया वायरल

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गौर किया जा सकता है कि वह एक कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं । बता दें सिद्धू ने यह वीडियो खुद यानी (सेल्फी मोड) से रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उन्हें पंजाबी भाषा में कुछ बोलते हुए सुना जा सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि यह उनका आखिरी वीडियो है जो उन्होंने अपनी हत्या के पहले बनाया था।

फेसबुक पर वीडियो को अंग्रेजी भाषा के कैप्शन के साथ शेयर कर लिखा गया है कि,”Last interview if sidhu moosewala #sidhumoosewala #lastinterview”   

 

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक: 

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमें पता चला कि यह दिवंगत सिद्धू मूसेवाला का आखिरी वीडियो नहीं है बल्कि यह वीडियो क्लिप दो साल पुरानी है।

क्या यह वीडियो दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आखिरी वीडियो था इस बात की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले वीडियो को InVid टूल की सहायता से कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज टूल के माध्यम से गूगल पर खोजना शुरू किया। लेकिन इस दौरान हमें वीडियो की कोई जानकारी नहीं मिली। इसके चलते हमने कीफ्रेम्स के साथ- साथ कुछ कीवर्ड्स की मदद से भी खोजा। जिसके बाद हमें वायरल वीडियो यूट्यूब के Punjabi Songs नामक चैनल पर मिला। जिसे अगस्त 23 2020 को अपलोड किया गया था।

यूट्यूब पर प्राप्त वीडियो से पता चला कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2020 के दौरान का है। इसके बाद हमने पुष्टि के लिए गूगल पर और बारीकी से खोजा। इस दौरान हमें वायरल वीडियो Polly Buzz नामक यूट्यूब चैनल पर मिला, जहां वायरल वीडियो को अगस्त 23, 2020 को ही अपलोड किया गया था।

https://youtu.be/ThAb7sC5-5g

उपरोक्त मिले इस वीडियो से यह साफ़ हो गया कि सोशल मीडिया पर दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का यह वीडियो उनका आखिरी वीडियो नहीं बल्कि यह वायरल वीडियो साल 2020 के दौरान का है। इसके साथ ही हमने जाना कि यूट्यूब पर सिद्धू मूसेवाल के कई अन्य इंटरव्यू भी मौजूद हैं, जिन्हें साल 2020 के बाद रिकॉर्ड किया गया था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button