फैक्ट चेक: अधूरी जानकारी के साथ शेयर किया गया पुरानी खबर का स्क्रीनशॉट, जानिए पूरा सच

फैक्ट चेक: अधूरी जानकारी के साथ शेयर किया गया पुरानी खबर का स्क्रीनशॉट, जानिए पूरा सच
सोशल मीडिया पर पत्रिका नामक वेबसाइट की एक खबर का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, स्क्रीनशॉट बताया जा रहा है कि अब से यदि वाहनों में नींबू मिर्ची लटकाया तो 5 हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा। इसी स्क्रीनशॉट को फेसबुक पर इन दिनों शेयर कर कैप्शन में लिखा जा रहा है कि ‘देख रहा है ना बिनोद कैसे हम हिंदुओं को नींबू-मिर्ची लटकाने से रोका जा रहा है।’ 
फेसबुक का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने पाया कि वायरल स्क्रीनशॉट पुराना है, साथ ही अधूरी जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही स्क्रीनशॉट की खबर की जानकारी के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान सबसे पहले तो हमें टाइम्स नाउ की वेबसाइट पर छापा एक लेख मिला। जिसे अक्टूबर 12, 2021 को छापा गया है।

लेख के मुताबिक अगर किसी कोई व्यक्ति वाहन के नंबर प्लेट के आसपास नींबू मिर्च, काली रिबन या फिर लाल चुनरी बांधना हो जिसके कारण कई बार गाड़ियों की नंबर प्लेट छिप जाती है और इससे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को नंबर प्लेट देखने में परेशानी होती है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों में भी नंबर ठीक से नजर नहीं आये, तो ऐसे वाहनों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करने की तैयारी की थी ।
इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया जिसके बाद हमें पत्रिका नामक वेबसाइट पर भी इस मामले को लेकर रिपोर्ट मिली, रिपोर्ट को वेबसाइट पर सितम्बर 18, 2021 को छापा गया था। बता दें सोशल मीडिया पर इसी रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।

लेख में साफ़ तौर पर जानकारी दी गयी है कि कुछ कार, ट्रक और टेम्पो, जो बुरी नजर से बचने के लिए नंबर प्लेट के ऊपर काला रिबन बांध लेते हैं या फिर नींबू-मिर्ची टांग लेते हैं। ऐसे में जब ये वाहन ट्रैफिक रूल तोड़ते हैं तो नंबर प्लेट के नंबर ठीक से सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक पुलिस की नजर में नहीं आते। लेकिन, अब दिल्ली में प्रवेश करने वाले इन वाहन चालकों का चालान काटा जाएगा और 5000 हजार रुपए का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। दिल्ली यातायात पुलिस के विशेष आयुक्त डॉ. मुक्तेश चंद्र ने इन वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
उपरोक्त प्राप्त लेखों के मुताबिक वायरल स्क्रीनशॉट पुराना है और आधी-अधूरी जानकारी के साथ वायरल किया जा रहा है, दरअसल साल 2021 के दौरान दिल्ली पुलिस ने आदेश जारी किया था कि जिन वाहनों की नंबर प्लेट के सामने व आसपास काला रिबन बांध लेते हैं या फिर नींबू-मिर्ची टांग लेते हैं, जिससे नंबर ठीक से सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक पुलिस की नजर में नहीं आते ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।






hgh kaufen apotheke
References:
crouch-monaghan-2.technetbloggers.de