NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: गुजरात की फैक्ट्री में बने पाकिस्तान मुर्दाबाद वाले यह टाइल्स का वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: गुजरात की फैक्ट्री में बने पाकिस्तान मुर्दाबाद वाले यह टाइल्स का वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो एक टाइल्स फैक्ट्री का प्रतीत होता है, जहां पाकिस्तान के झंडे सहित पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखकर टाइल्स बनाई जा रही है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गुजरात में अब एक फैक्ट्री ने पाकिस्तान झंडे वाली व मुर्दाबाद लिखी हुई टाइल्स बनाना शुरू किया।

फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि मोरबी गुजरात के नेशनल हाईवे पर आई हुई एक सिरामिक फैक्ट्री के व्यापारी का अनोखा विरोध। उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के झण्डे वाली टाइल्स बनाई, जरुरत पड़ी तो गुजरात के सभी सार्वजनिक शौचालय में ये टाइल्स मुफ्त में लगाई जायेगी।

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो को हालिया दिनों का नहीं है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल की। सबसे पहले हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें Vaishali Rindani के नाम के फेसबुक पर वायरल वीडियो मिला। जिसे फरवरी 20, 2019 को अपलोड किया गया था। फेसबुक पोस्ट पर मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो साल 2019 के दौरान का है। पोस्ट में बताया यह वीडियो गुजरात के मोरबी के नेशनल हाइवे पर स्थित सिरामिक फैक्ट्री का है। जहां व्यापारी ने पुलवामा हमलें को लेकर पाकिस्तान का विरोध करने के लिए ऐसी टाइल्स बनाया था।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें Dainik bhaskar की वेबसाइट पर वायरल वीडियो से संबंधित एक रिपोर्ट मिली, जिसे फरवरी 21, 2019 को छापा गया था। लेख के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के विरोध में गुजरात के मोरबी की सिरेमिक इंडस्ट्री ने शौचालयों के लिए पाकिस्तानी झंडे वाली खास टाइल्स का निर्माण किया है। जिन्हें मोरबी के सार्वजनिक शौचालयों में लगाया जाना था।

 

 

लेख में आगे मोरबी सिरेमिक एसोसिएशन के प्रबंधक प्रकाश पटेल के बयान का भी जिक्र किया गया है। पटेल ने बताया कि एक यूनिट ने पाकिस्तान को जवाब देने के लिए इस तरह की टाइल्स बनाई थी। गुजरात या देश के किसी भी हिस्से से इस तरह की टाइल्स की मांग होती है तो उन्हें तैयार कराकर भेजा जाएगा।

पड़ताल के दौरान उपरोक्त प्राप्त तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2019 के दौरान का है, जब गुजरात के मोरबी स्थित एक सिरेमिक फैक्ट्री ने पुलवामा हमलें को लेकर पाकिस्तान का विरोध करने के लिए यह टाइल्स बनाई थी।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button