NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू के विश्व सुंदरी बनने की खबर हालिया दिनों की नहीं, यहाँ पढ़ें पूरा सच

फैक्ट चेक: चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू के विश्व सुंदरी बनने की खबर हालिया दिनों की नहीं, यहाँ पढ़ें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा, पोस्ट में एक युवती की तस्वीर अपलोड कर बताया गया है कि यह युवती चंडीगढ़ की हरनाज कौर सिंधू हैं, जिन्होंने हाल ही विश्व सुंदरी का ख़िताब जीता है। इसी अवसर पर सोशल मीडिया पर सब उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

फेसबुक पर वायरल पोस्ट शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘देश की बेटी, बहन हरनाज कौर संधू को विश्व सुंदरी बनने पर, बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं, चंडीगढ की बेटी ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज हासिल कर दुनिया भर में भारत का गौरव बढ़ाया है और दुनिया को ये बताया है कि भारतीय नारी रूप, गुण, बुद्धि और संस्कार का अनूठा संगम है।’

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जानने कि वायरल पोस्ट की खबर हालिया दिनों की नहीं, बल्कि साल 2020 की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमने कुछ संबंधित कीवर्ड्स के माध्यम से गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें सबसे पहले वायरल खबर आजतक की वेबसाइट पर दिसंबर 13, 2021 को प्रकाशित एक लेख मिली।

 

लेख के मुताबिक, वायरल पोस्ट वाली खबर साल 2021 की है। जब चंडीगढ़ मिस यूनिवर्स 2021 में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस प्रतियोगिता में भारत की हरनाज कौर संधू ने 70वें मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया था। लेख में बताया गया था कि भारत ने यह ख़िताब 21 साल बाद तीसरी बार यह ख़िताब जीता था।
इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरना हमें अमर उजाला कि वेबसाइट पर दिसंबर 13, 2021 को प्रकाशित एक लेख मिला। यहाँ भी यह जानकारी दी गयी है कि भारत की हरनाज़ संधू ने साल 2021 में विश्व सुंदरी का ख़िताब जीता था।
पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से हमने जाना कि चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने हालिया दोनों में नहीं बल्कि साल 2021 में विश्व सुंदरी का ख़िताब जीता था, जिसे सोशल मीडिया पर इन दिनों शेयर किया जा रहा है।
Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button