Fact Check: बादल फटने का यह वीडियो है AI Generated

Fact Check: बादल फटने का यह वीडियो है AI Generated
मॉनसून के दिनों में बारिश का विक्राल रूप कई राज्यों को अपनी आगोश में ले रहा है. कहीं पहाड़ बह रहे हैं, तो कहीं राज्यों के कई इलाके जलमग्न हो गए है. इसी बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बादल फटते हुए दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में वादल के फटने के बाद पानी का एक सैलाब पूरे इलाके को जलमग्न करते हुए दिखाई दे रहा है. तो चलिए पता लगाते हैं कि आखिर इस वीडियो में कितनी सच्चाई है.

Facebook पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया और वीडियो में लिखा, “बादल फट कर गिरा…”
फैक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI द्वारा बनाई है
हमने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए इसकी बारीकी से जांच की. हमें वीडियों में कुछ कमिया महसूस हुईं. वीडियो में गौर से देखें तो बादल फटने का बाद पानी का बहाव बेहद तेजी से हुआ लेकिन इसके उपरांत वहां खड़ी गाड़िया जरा सी भी नहीं हिलीं मानों कुछ हुआ ही नहीं.

इसके अलावा भी बादल फटने से पहले सड़क के किनारे से कुछ मवेशी जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन बादल फटने के चंद सेकंड पहले वह ऐसे गायब हो जाते हैं मानों वह पहले वहां थे ही नहीं. इसके अलावा भी यह वीडियो किसी इंसान द्वारा सड़क पर खड़े होकर बनाया गया है. लेकिन जब बादल फटे तो उस वीडियो ग्राफर को भी कुछ नहीं हुआ वह आसानी से वीडियो को बनाता रहा. वीडियो में जाचीं गई इन त्रृतियों से हमें यह शक हुआ कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है.

हालांकि हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए बादल फटने के बाद की कथित तौर पर वायरल वीडियो की सच्चाई को पुख्ता करने के लिए AI Detection Tool का भी इस्तेमाल किया, जिससे हमें पता चला कि यह तस्वीर एआई द्वारा बनाए जाने की 94% संभावना है. इसके और अन्य सहायक साक्ष्यों के आधार पर, हमने यह पुष्टि की कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है.


निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.






