ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

Election Results 2026 LIVE: बंगाल में मतगणना रोकने के आरोप, BJP आगे; तमिलनाडु में TVK का बड़ा उभार, केरल में कांग्रेस मजबूत

Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है, जिसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी। शुरुआती रुझानों में कई राज्यों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है और तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है।

TOP UPDATES

  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि 100 से ज्यादा counting centres पर मतगणना रोकी गई है और उन्होंने वोट लूट व हिंसा के आरोप लगाए हैं
  • ECI ट्रेंड्स के अनुसार बंगाल में BJP भारी बढ़त बनाए हुए है और 170+ सीटों के आसपास आगे चल रही है
  • कोलकाता में BJP कार्यकर्ताओं ने बढ़त के रुझानों के बीच “Jai Shri Ram” के नारे लगाए
  • Tamil Nadu में TVK (विजय की पार्टी) ने ट्रेंड्स में 118 सीटों का majority mark पार कर लिया है
  • DMK और TVK के बीच कई सीटों पर कड़ा मुकाबला और उलटफेर जारी है
  • Kerala में कांग्रेस-led UDF ने जीत का दावा किया है और कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है
  • UDF ट्रेंड्स में बहुमत के आंकड़े को पार करता दिख रहा है
  • Assam में BJP आगे है लेकिन कांग्रेस ने कुछ सीटों पर मजबूत पकड़ बनाई है
  • Puducherry में NDA गठबंधन बढ़त बनाए हुए है और BJP कई सीटों पर आगे चल रही है
  • कुल मिलाकर BJP बंगाल में मजबूत बढ़त, TVK तमिलनाडु में बड़ा उभार, कांग्रेस केरल में बढ़त और असम में कड़ी टक्कर में दिख रही है

  • पश्चिम बंगाल में BJP ने आधे का आंकड़ा पार किया, 130 से ज्यादा सीटों पर बढ़त
  • तमिलनाडु में विजय की TVK ने 118 सीटों का बहुमत पार किया, बड़ी बढ़त
  • चेन्नई के कोलाथुर सीट पर MK Stalin पीछे, DMK को झटका
  • चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट पर Udhayanidhi Stalin से आगे TVK उम्मीदवार
  • केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF बहुमत के पार, पिनाराई विजयन पीछे
  • असम में कांग्रेस ने बढ़ाई टक्कर, BJP को कड़ी चुनौती
  • बंगाल में BJP की बड़ी बढ़त, करीब 140 सीटों पर आगे
  • TVK की बढ़त के बीच चेन्नई में विजय के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

  • बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा 45 से ज्यादा सीटों पर बढ़त के साथ तृणमूल को कड़ी टक्कर दे रही है
  • असम में भाजपा मजबूत स्थिति में, कई सीटों पर शुरुआती बढ़त
  • तमिलनाडु में DMK 48 सीटों पर आगे, विजय की TVK 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए
  • केरल में कांग्रेस को बढ़त, शुरुआती रुझानों में UDF आगे
  • चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार असम में भाजपा 24 सीटों पर, केरल में कांग्रेस 39 सीटों पर आगे
  • तमिलनाडु में ईवीएम वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान तेजी से बदल रहे हैं
  • पुडुचेरी में AINRC शुरुआती रुझानों में आगे

  • असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जलुकबाड़ी सीट से शुरुआती बढ़त बनाए हुए हैं, राज्य में भाजपा आगे दिख रही है
  • पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर, भाजपा कुछ सीटों पर बढ़त में
  • भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी शुरुआती रुझानों में आगे, जहां उनका मुकाबला ममता बनर्जी से है
  • केरल में शुरुआती रुझानों में CPI(M) और कांग्रेस के बीच मुकाबला, दोनों दलों को बढ़त मिलती दिख रही है
  • तमिलनाडु की कुछ सीटों पर शुरुआती रुझान सामने, अलग-अलग दलों को बढ़त

मतगणना प्रक्रिया कैसे होती है

चुनाव आयोग की तय प्रक्रिया के अनुसार मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों से होती है। इसके बाद ईवीएम मशीनों के वोटों की राउंड-वाइज गिनती की जाती है। हर राउंड के बाद आधिकारिक आंकड़े जारी किए जाते हैं, जिससे रुझान लगातार बदलते रहते हैं।

किन राज्यों में हो रहा है मुकाबला

इस बार पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव हुए हैं। कुछ राज्यों में मुकाबला सीधा है, जबकि कई जगहों पर त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

कब तक आएंगे नतीजे

आमतौर पर सुबह के शुरुआती घंटों में रुझान आने लगते हैं और दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाती है। अंतिम नतीजे शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है।

चुनाव क्यों हैं अहम

इन चुनावों को 2026 के राजनीतिक परिदृश्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इनके नतीजे राज्यों की सत्ता के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय कर सकते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button