ताज़ा खबरें

ED का मुख्तार अंसारी पर बड़ा एक्शन, यूपी, दिल्ली समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश में बसपा सांसद और उनके भाई मुख्तार अंसारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने कड़ा एक्शन लेते हुए 11 ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.

सूत्रों की माने तो ईडी टीम आज सुबह ही मुहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के पैतृक घर पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी. साथ ही माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों विक्रम अग्रहरी, गणेश मिश्रा के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है. इतना ही नहीं ईडी टीम ने खान बस सर्विस के मालिक के ठिकानों पर भी छापा मारा है.

 

दिल्ली और यूपी मिलाकर बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों से जुड़े 11 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है. इसमें दिल्ली, लखनऊ और गाजीपुर समेत कई ठिकाने सम्मिलित हैं जहां पर यह कार्रवाई जारी है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button