भारत

तेलंगाना में 5.3 तीव्रता का भूकंप, 20 सालों में पहली बार आया इतना शक्तिशाली भूकंप

तेलंगाना के मुलुगु जिले में की सुबह भूकंप के झटकों से हुई. नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, बुधवार, 4 दिसंबर को तेलंगाना में 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप के झटके इतने ताकतवर थे कि मुलुगु में आए भूकंप ने महाराष्ट्र के नागपुर और गढ़चिरौली जिलों में भी झटके महसूस किए गए.

 

NCS के अनुसार, भूकंप बुधवार सुबह करीब 7:27 बजे दर्ज किया गया और यह मुलुगु क्षेत्र के आसपास 40 किमी की गहराई पर केंद्रित था.

तेलंगाना में पिछले 20 सालों में पहली बार सबसे शक्तिशाली भूकंप आया है. रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है. हैदराबाद समेत पूरे तेलंगाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे पहले क्षेत्र में छोटे झटके महसूस किए गए थे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button