ताज़ा खबरेंलाइफस्टाइल

होली के दिन जरुर करें यह Astro उपाय, मां लक्ष्मी होगी मेहरबान

रंगों का त्योहार होली न केवल जश्न मनाने का उत्सव है, बल्कि आध्यात्मिक नवीनीकरण और अन्तःशुद्धि का भी समय है.ज्योतिषीय रूप से माना जाता है कि होली के दौरान ब्रह्मांड की ऊर्जा अधिक होती है. इसलिए इस दौरान अगर आप कोई भी उपाय करते है तो वो बहुत जल्द ही फलीभूत होता है. हमने इस बारे में कई ज्योतिषियों से बात की और उन्होंने ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे उपाय सुझाए है जिन्हें अपनाकर आप मनचाही इच्छा पूर्ण कर सकते है यही नहीं सभी वास्तु सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा भी प्राप्त कर सकते है:

  1. अगर संभव हो तो होली के दिन या होली के एक दिन पहलेश्री यंत्र खरीदे और इसे अपने कार्यस्थल, या घर में रखें इससे आपको धन और वैभव की प्राप्ति होगी. कहा जाता है की श्री यंत्र में देवी लक्ष्मी से संबंधित 33 दिव्य ऊर्जाएं शामिल होती हैं.
  2. अगर घर में आये-दिन कोई बीमार रहता है या लम्बे समय से आर्थिक समस्याएँ चल रही है तोआप मोती शंख खरीद सकते हैं। मोती शंख को घर में किसी स्वच्छ और पवित्र स्थान पर रखें। नित्य रूप से इसकी पूजा अर्चना भी करें.
  3. ज्योतिषिय मतों के अनुसार सफेद आक की जड़ अत्यंत भाग्यशाली और लाभकारी मानी जाती है. अगर आप इसे अलमारी में रखते है तो मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान होती है, यही नहीं आप दिन दुगुनी-रात चौगुनी तरक्की भी करते है.
  4. अगर घर में बहुत ज्यादा नेगेटिविटी हैतो होली के दिन घर में तुलसी का पौधा जरुर लगाएं. वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार होली के दिन तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मकता का अंत होता है और एक नयी शुरूआत होती है. यही नहीं इससे गृह दोष भी खत्म होता है.

होली के दिन भूलकर भी न करें यह काम :

एस्ट्रो एक्सपर्ट के अनुसार होली के दिन कुछ चीजें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए, अन्यथा इससे आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है:

  1. होली के दिन भूलकर भी किसी को उधार न दें, इससे आपको धन हानि हो सकती है.
  2. होली के दिन भूलकर भी प्रेगनेंट महिलाओं को होलिका माता की परिक्रमा नहीं करनी चाहिए. इससे गर्भ में पल रहे शिशु को समस्या हो सकती है.
  3. होली के पूजन के दौरान नए और साफ़ कपड़े ही पहने. इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है.
  4. इस दिन भूलकर भी मास, मदिरा का सेवन नहीं करें.
Show More
Back to top button