ताज़ा खबरेंमनोरंजन

DON 3: 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है जिसे वो है डॉन, सामने आया नए ‘डॉन’ का चेहरा

DON 3: फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म डॉन 3 ( Don 3) का टाइटल अनाउंसमेंट हो गया है. यूट्यूब पर एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले आज डॉन 3 का टीजर रिलीज हो गया साथ ही नए डॉन का खुलासा भी. फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह डॉन की भूमिका में नजर आ रहे है.

डॉन 3 का पहला लुक, एक्सेल मूवीज के सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया है. डॉन 3 के टीजर में शुरुआत होती है बैकग्राउंड डायलोग से…शेर जो सो रहा है, वो जागेगा कब? पूछते हैं ये सब, उनसे कह दो, फिर जाग उठा हूं मैं. और फिर सामने जल्द आने को. क्या है ताकत मेरी, क्या है हिम्मत मेरी. फिर दिखाने को, मौत से खेलना जिंदगी है मेरी, जीतना ही मेरा काम है. तुम तो हो जानते, जो मेरा बाप है. 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे, मगर पकड़ पाया है कौन. मैं हूं डॉन… फिल्म की डेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन मैकर्स ने लास्ट में यह बता दिया है कि फिल्म 2025 में सामने आने वाली है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button