Hindi Newsportal

दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइस जेट विमान की कराची में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

0 516

दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइस जेट विमान की कराची में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

स्पाइसजेट SG-11 फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गयी । विमान में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण पाकिस्तान के कराची में लैंड करना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान यात्रियों को दिल्ली से दुबई ले जा रहा था।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लाइट में तकनीकी खराबी के कारण कि स्पाइसजेट B-737 विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। प्रवक्ता ने आगे कहा कि लैंडिंग के दौरान कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। विमान के साथ किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। यात्रियों को जलपान कराया गया है। एक दूसरा विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा।