भारत

दिल्ली डबल मर्डर मामला: पहले आशिर्वाद लिया… और फिर चाचा और भतीजे पर चलादी गोली

जहां बीती रात हर कोई दिवाली के जश्न में मशरूफ था वहीं दिल्ली के शाहदरा में एक परिवार के घर मातम ने दस्तक दी. दिल्ली के शाहदरा में शर्मा परिवार के घर पर मौत ने दस्तक दी. दिवाली के त्योहार के दौरान स्कूटी सवार 2 लोग आकाश शर्मा के घर पर पहुंचे जहां वह पटाखे जला रहे थे. अज्ञात व्यक्ति ने पहले आकाश शर्मा के पैर छू कर आशिर्वाद लिया वहीं पलक झपकते ही दूसरे व्यक्ति ने उनपर गोली चला दी, और उनकी मौत हो गई.

 

शाहदरा में हुई इस हत्या का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया वहीं अब यह वीडियो सामने भी आ गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आकाश और उनका भतीजा रिषभ घर के बाहर पटाखे जला रहे हैं. दोनों ने पीला कुर्ता पहना हुआ है. दोनों पटाखे जला रहे थे कि दो लोग स्कूटी से वहां पहुंचे. एक ने आकाश के पैर छुए वहीं पटाखा जलाने के बाद जैसे ही आकाश अपने घर में अंदर जाने के लिए मुडे तो एक शूटर ने उनपर गोली चला दी. सब कुछ इतने जल्दी हुआ कि भतीजे को समझने में वक्त लगा लेकिन जैसे ही भतीजे को समझ आया तो उसने शूटर का पीछा करने की कोशिश की कि तभी शूटर ने भतीजे रिषभ को भी गोली मार दी.

 

दिल्ली पुलिस ने शाहदरा के फर्श बाजार में हुई फायरिंग की इस घटना के मामले में  एक आरोपी को पकड़ लिया है. पुलिस ने बताया कि फायरिंग के वक्त जो स्कूटी पर बैठा है, वो 16 साल का नाबालिग है. इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड वही है. उसी ने एक शूटर को हायर किया था. पुलिस ने के मुताबिक, आरोपियों ने 17 दिन पहले हत्या की प्लानिंग की थी. 2-3 दिन से आकाश को मारने के लिए घूम रहे थे, लेकिन वो मिल नहीं रहे थे. स्कूटी में बैठे नाबालिग ने ही शूटर को बताया था कि टारगेट कौन है.

 

पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने आकाश को कुछ पैसे दिए थे, लेकिन आकाश ने नाबालिग से ली हुई रकम को वापस नहीं किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था. पुलिस ने यह भी बताया कि आकाश पर भी पहले से केस दर्ज हैं, उसका परिवार आपराधिक किस्म का है. वहीं, नाबालिग लड़के पर भी आपराधिक केस है. ऐसे में पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्याकांड का मामला किसी बड़े अपराध की साजिश से तो नहीं जुड़ा है? पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button