ताज़ा खबरें

Dehradun: पीएम मोदी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित, वेड इन इंडिया’, पर दिया जोर

Dehradun: पीएम मोदी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित, वेड इन इंडिया’, पर दिया जोर

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मेक इन इंडिया सहित वेड इन इंडिया पर जोर दिया। पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि “मेक इन इंडिया’ की तरह एक मूवमेंट चलना चाहिए ‘वेड इन इंडिया’, शादी हिंदुस्तान में करो। मैं तो चाहूंगा आने वाले पांच साल में अपने परिवार की एक डेस्टिनेशन शादी उत्तराखंड में करिए। अगर एक साल में 5 हजार शादियां भी यहां होने लग जाएं तो एक नया इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हो जाएगा और दुनिया की शादियां यहां होने लग जाएंगी।”

 

 

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बीते दिनों उत्तरकाशी में टनल से हमारे श्रमिक भाईयों को सुरक्षित निकालने का जो सफल अभियान चला उसके लिए मैं राज्य सरकार समेत सभी का विशेष तौर पर अभिनंदन करता हूं। ” पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड वो राज्य है, जहां आपको देवत्व और विकास दोनों का अनुभव एक साथ होता है और मैंने तो उत्तराखंड की भावनाओं और संभावनाओं को निकट से देखा है। मैंने उसे जिया है, अनुभव किया है।”

पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सामर्थ्य से भरी ये देवभूमि निश्चित रूप से आपके लिए बहुत सारे द्वार खोलने जा रही है। आज भारत विकास भी और विरासत भी के जिस मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है, उत्तराखंड उसका प्रखर उदाहरण है।”

पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपको आज देश में नीति-संचालित शासन दिखेगी, आपको आज राजनीतिक स्थिरता के लिए देशवासियों का मजबूत आग्रह दिखेगा। आकांक्षी भारत आज अस्थिरता नहीं चाहता, वह आज स्थिर सरकार चाहता है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हमने ये देखा है और उत्तराखंड के लोगों ने इसे पहले ही करके दिखाया है।”

अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि, “आज भारत सरकार 21वीं सदी के आधुनिक कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर उत्तराखंड में अभूतपूर्व निवेश कर रही है। केंद्र सरकार के इन प्रयासों के बीच राज्य सरकार भी छोटे शहरों और गांव-कस्बों को जोड़ने के लिए पूरी शक्ति से काम कर रही है।…वो दिन दूर नहीं जब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से, दिल्ली और देहरादून की दूरी ढाई घंटे होने वाली है…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” पहले की सरकारों की अप्रोच थी कि जो इलाके सीमा पर हैं, उनको ऐसे रखा जाए कि पहुंच कम हो। डबल इंजन की सरकार ने इस सोच को भी बदला है। हम सीमावर्ती गांवों को लास्ट विलेज नहीं, बल्कि देश के फर्स्ट विलेज के रूप में विकसित करने में जुटे हैं।”

पीएम मोदी ने कहा कि “आज भारत को देखने के लिए भारतीयों और विदेशियों दोनों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। हम पूरे देश में थीम बेस्ड टूरिज्म सर्किट तैयार कर रहे हैं। कोशिश ये है​ कि भारत के नेचर और हेरिटेज दोनों से ही दुनिया को परिचित कराया जाए। इस अभियान में उत्तराखंड, टूरिज्म का एक सशक्त ब्रांड बनकर उभरने वाला है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरा एक संकल्प है, आने वाले कुछ समय में इस देश में 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने के लिए मैंने ‘लखपति दीदी’ अभियान चलाया है। हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड से 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने का काम तेजी से पूरा हो जाएगा।”

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button