आईपीएल 2020

DCW अध्यक्षा स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी, कार चालक ने 10-15 मीटर घसीटा, दिल्ली AIIMS पास हुई घटना

DCW अध्यक्षा स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी, कार चालक ने 10-15 मीटर घसीटा, दिल्ली AIIMS पास हुई घटना

 

दिल्ली में आए दिन महिला सुरक्षा से जुड़े कई मामले सामने आते रहते हैं। अभी हाल ही दिल्ली के कंझावला केस में हुई दरिंदगी से पूरा देश स्तब्ध रह गया था। इसी कड़ी से जुड़ा एक और मामला एक बार फिर दिल्ली से सामने आया है। यहाँ हदें तो तब पार हो गयीं जब छेड़छाड़ की यह घटना दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल के साथ ही हो गयी। स्वाति मालीवाल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में क्या लिखा

स्वाति ने ट्वीट कर लिखा कि कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।

कब और कहा हुई घटना 

बता दें कि यह घटना बुधवार यानी 18 जनवरी की देर रात की है। जहां दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ ही एक कार चालक ने बदसलूकी कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्वाति मालीवाल के साथ यह हादसा एम्स के गेट नंबर दो के सामने हुआ। उस वक्त वह महिला सुरक्षा की रियलिटी चेक करने के लिए निकली थींं और उनकी टीम भी उनसे कुछ दूरी पर थी। यह घटना बुधवार देर रात की है।

पुलिस ने मामले में की कार्रवाई 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आज हौज़ खास थाने में एक कॉल आई, एक महिला को एक कार वाले ने गलत इशारे किए और 10-15 मीटर तक घसीटा। इसके बाद पुलिस ने गरुणा वैन की मदद से आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया और उससे जानकारी ली जा रही है। पुलिस जानकारी दी की आरोपी की उम्र 47 वर्ष है और उसने शराब का सेवन किया था।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button