गिरफ्तार हुईं बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत, शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खबर है कि मॉडल शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज गुरुवार को राखी को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राखी को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया, ‘अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।’
BREAKING NEWS!!!
AMBOLI POLICE HAS ARRESTED RAKHI SAWANT IN RESPECT WITH FIR 883/2022
YESTERDAY, RAKHI SAWANT’S ABA 1870/2022 WAS REJECTED BY MUMBAI SESSIONS COURT
— Sherlyn Chopra (शर्लिन चोपड़ा)🇮🇳 (@SherlynChopra) January 19, 2023
गौरतलब है कि पुलिस ने यह कार्रवाई उस वक्त की जब आज गुरुवार की दोपहर 3 बजे राखी को अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करनी थी, राखी ने यह डांस एकेडमी अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ पार्टनरशिप में खोली है।
क्या है पूरा मामला
यह ममला पिछले साल से ही चालू है। जहां मॉडल शर्लिन चोपड़ा और बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत के बीच घमासान युद्ध देखने को मिला था। शर्लिन चोपड़ा का आरोप है कि राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद शर्लिन की शिकायत पर राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी थी।