ताज़ा खबरेंभारत

Nobel Prize In Economics 2021: अमेरिका के डेविड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस को अर्थशास्त्र के लिए मिला नोबेल पुरस्कार 

अर्थशास्त्र के लिए साल 2021 का नोबेल पुरस्कार आधा डेविड कार्ड को जबकि आधा जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेंल को संयुक्त रूप से दिया गया है। डेविड कार्ड को श्रम अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए सम्मान मिला है, जबकि जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस को प्राकृतिक प्रयोगों से कारण और प्रभाव के बारे में सटीक निष्कर्ष निकालने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

जानें कौन हैं डेविड कार्ड?

डेविड कार्ड एक कनाडाई अर्थशास्त्री और कैलिफोर्निया बर्कले में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। उन्हें ये नोबल सम्मान श्रम अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है। 1990 के दशक की शुरुआत में उनके अध्ययन ने पारंपरिक ज्ञान को चुनौती दी, जिससे नए विश्लेषण और अतिरिक्त जानकारी प्राप्त हुई। परिणाम दिखाते हैं कि न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने से जरूरी नहीं कि नौकरियां भी कम हों।

जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस को इसीलिए नवाज़ा गया है इस पुरस्कार से।

जबकि जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस की बात करे तो इन्हें औपचारिक संबंधों के विश्लेषण में उनके योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला है। 1990 के दशक के मध्य में जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस ने दिखाया कि प्राकृतिक प्रयोगों से कारण और प्रभाव के बारे में सटीक निष्कर्ष कैसे निकाले जा सकते हैं।

क्या कहना है नोबेल समिति का ?

नोबेल समिति ने एक बयान में कहा कि हमें श्रम बाजार के बारे में नई जानकारी प्रदान करने और प्राकृतिक प्रयोगों से कारण व प्रभाव के बारे में किस तरह से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं, यह दिखाने के लिए शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button