ताज़ा खबरेंभारत

Cyclone Nivar: तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान निवार, तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश भी शुरू, कल टकराएगा तट से चक्रवात

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से बना चक्रवाती तूफान तमिलनाडु की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। बता दे तेजी से बढ़ रहे भीषण चक्रवात निवार के 25 नवंबर को तट से टकराने की आशंका भी है। आज और कल के बीच यह तूफान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। बता दे इस चक्रवाती तूफान का नाम ‘निवार’ (Cyclone Nivar) रखा गया है। इधर इसे लेकर मौसम विभाग ने हाईअलर्ट जारी किया है और तो और तूफान के तटीय क्षेत्रों से टकराने से समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है हवा कि रफ़्तार।

IMD के मुताबिक चक्रवाती तूफान निवार अगले 24 घंटे में तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के तटीय इलाकों को पार कर सकता है। IMD ने बताया कि तमिलनाडु, पुड्डुचेरी के आसपास के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है वहीँ तूफान के अलर्ट के बाद मछुआरों को समुद्र किनारे ना जाने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़े : Bihar vidhan sabha session 2020:महागठबंधन ने भी उतारा विधानसभा अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी, सीवान MLA अवध बिहारी ने भरा पर्चा

NDRF ने कसी कमर, 30 दल है तैयार।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने चक्रवात ‘निवार’ (Nivar) के मद्देनजर राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए 30 दलों को तैयार किया है। इसके अलावा NDRF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 12 दलों की पूर्व तैनाती कर दी गयी है, वहीं 18 अन्य इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में तैनाती के लिए तैयार है।

अधिकांश जिलों में हाई अलर्ट , पीएम मोदी ने भी ली सुध।

वहीं, आंध्र प्रदेश में भी प्रमुख विभागों को तटीय एवं रायलसीमा क्षेत्रों के अधिकांश जिलों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट पर रखा गया है। चक्रवात निवार की स्थिति को लेकर पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से बात की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। मैं प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।

चक्रवात के समय आप भी ऐसे रहे सावधान।

 

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button