CUET Result 2022: आज रात 10 बजे जारी होगा CUET Result 2022, इस Direct Link से देखें परिणाम

CUET Result 2022 का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है. यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक सीयूईटी रिजल्ट आज रात 10 बजे जारी हो जाएगा.
परीक्षार्थी CUET Result आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे. सीयूईटी 2022 की परीक्षाएं 15 जुलाई से 30 अगस्त तक देशभर में आयोजित की गईं थीं. इस साल 14.90 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने सीयूईटी यूजी एग्जाम में शामिल हुए थे.
CUET Result Website Direct Link
परीक्षार्थी यूं चेक कर सकेंगे रिजल्ट
स्टेप 1: सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2: रिजल्ट जारी होने के बाद, होम पेज पर ‘CUET UG Result 2022 Link’ एक्टिव हो जाएगा.
स्टेप 3: यहां लॉग इन करने के लिए आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.
स्टेप 4: सीयूईटी यूजी रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करके आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं.





