ताज़ा खबरेंभारत

COVID19 Update: भारत में कोरोना के केसों में उछाल, पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,157 नए मामले दर्ज

COVID-19 Update: सोमवार सुबह सामने आए आंकड़ों के चलते भारत में कोरोना के केसों में उछाल हो रहा है. पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,157 नए मामले सामने आए हैं.

 

वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 26 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल 5,23,869 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 19,500 हो गई है. बीते 24 घंटों में 2,723 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. मौजूदा वक्त में रिकवरी रेट की बात करें तो इस वक्त रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत है जो कि एक राहत की बात है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

कुल मामले: 4,30,82,345

सक्रिय मामले: 19,500

कुल रिकवरी: 4,25,38,976

कुल मौत: 5,23,869

कुल वैक्सीनेशन: 1,89,23,98,347

 

दिल्ली में रविवार को कोरोना के 1,485 नए मामले सामने आए. हालांकि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई. राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 4.89 फीसदी हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से 18,84,560 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 26,175 लोगों की जान जा चुकी है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button