Covid19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 16,866 नए मामले दर्ज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 16,866 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,50,877 हो गई है।
वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 41 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,064 पर पहुंच गया है। वहीं 18,148 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,50,877 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 44,019,353 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,02,17,66,615 डोज लगाई जा चुकी है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 16,866 नए मामले सामने आए और 18,148 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 41 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामले: 1,50,877 pic.twitter.com/0XOwcvNhAp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2022