ताज़ा खबरेंभारत

Covid19 Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,377 नए मामले दर्ज, 60 लोगों की मौत

COVID-19 Update: भारत में कोरोना के केसों में उछाल से सहमा भारत. पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,377 नए मामले सामने आए हैं.

 

वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 60 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल 5,23,753 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 17,801 हो गई है. बीते 24 घंटों में 2,497 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. मौजूदा वक्त में रिकवरी रेट की बात करें तो इस वक्त रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत है जो कि एक राहत की बात है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

कुल मामले: 4,30,72,176

सक्रिय मामले: 17,801

कुल रिकवरी: 4,25,30,622

कुल मौत: 5,23,753

कुल वैक्सीनेशन: 1,88,65,46,894

 

देश में डेली पॉजिटिविटी रेट अब बढ़कर 0.71 फीसदी पर आ गई है. वीकली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर अब 0.63 फीसदी हो गई है. अब तक देश में कुल 83.69 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है.  पिछले 24 घंटों के अंदर 4,73,635 सैंपल की जांच की गई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button