कोविड अपडेटताज़ा खबरें

कल के मुकाबले आज के कोरोना मामलों में आई 9 फीसदी की कमी

कल के मुकाबले आज के कोरोना मामलों में आई 9 फीसदी की कमी

COVID-19 Update: रविवार सुबह सामने आए आंकड़ों के चलते भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,451 नए मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि शनिवार को देश में 3,805 नए केस दर्ज किए गए थे। कल के मुकाबले आज के ताजा मामलों में 9 फीसदी की कमी आई है। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 20,635 पहुंच गई है.

 

वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 40 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,064 पर पहुंच गया है।

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 20,635 हो गई है.महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,31,02,194 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 4,25,57,495 लोग कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या का 0.05 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत पहुंच गया है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,90,20,07,487 डोज लगाई जा चुकी है, वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान 17,39,403 डोज लगाई गई है.

कोरोना वायरस अपडेट

कुल मामले: 4,31,02,194

सक्रिय मामले: 20,635

कुल रिकवरी: 4,25,57,495

कुल मौत: 5,24,064

कुल वैक्सीनेशन: 1,90,20,07,487

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button