कोविड अपडेट

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 16,678 नए मामले दर्ज, 26 लोगों की मौत

COVID-19 Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 16,678 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,30,713 हो गई है.

 

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 26 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,25,454 पर पहुंच गया है. वहीं 14,629 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,30,713 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,29,83,162 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट चुके हैं.

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button