ताज़ा खबरें

कोर्ट ने शिवसेना सांसद संजय राउत को 4 अगस्त तक भेजा कस्टडी में, ED ने मांगी थी आठ दिन की रिमांड

कोर्ट ने शिवसेना सांसद संजय राउत को 4 अगस्त तक भेजा कस्टडी में, ED ने मांगी थी आठ दिन की रिमांड

 

सोमवार यानी 1 अगस्त को श‍िवसेना सांसद संजय राउत को ईडी के अधिकारियों ने मुंबई की अदालत में पेश किया। इस दौरान ईडी ने कोर्ट से संजय राउत की आठ दिन की कस्टडी मांगी है। राउत के वकील कोर्ट में अपनी दलील पेश की जिसके बाद कोर्ट ने राउत को चार अगस्त तक की ईडी कस्टडी में भेज दिया। बता दें इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद रविवार आधी रात को शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी ने हिरासत में लिया था।

 

शिवसेना सांसद राउत पर जांच में सहयोग न करने का आरोप है। ईडी की टीम ने 1,000 करोड़ से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में उनसे घंटों पूछताछ की। ईडी ने रातभर संजय राउत को हिरासत में रखा। सोमवार को उन्हें PMLA कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान ईडी ने संजय राउत के ल‍िए 8 द‍िन की र‍िमांड मांगी थी। ED की रिमांड की मांग के खिलाफ संजय राउत के वकील कोर्ट में दलील पेश की। लेकिन उससे बात बनी नहीं। इससे पहले ईडी संजय राउत को मेडिकल के लिए जेजे अस्पताल लेकर पहुंची थी।

गिरफ़्तारी के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संजय राउत के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने राउत की मां से गले लग कर उनका  मनोबल बढ़ाया। उन्होंने राउत की पत्नी और बेटी से भी मुलाकात की। संजय राउत के परिवार से मिलने के बाद पूर्व सीएम उद्धव ने कहा कि देश में बदला लेने की राजनीति चल रही है। हमें अपने विरोधियों को जवाब देना होगा। जो भी हमारे खिलाफ बोलेगा, उसे बताना होगा कि हम क्या हैं? उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र के साथ खिलावाड़ हो रहा है। केंद्रीय एजेंसियों के जरिए हमें परेशान किया जा रहा है। जो भी उनका विरोध कर रहा है, उसे जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो झुक जाए, वो शिवसैनिक नहीं हो सकता।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button