ताज़ा खबरें

कोरोना से चीन के हालात बिगड़े , 24 घंटे में 26 हजार से भी ज्यादा मामले

कोरोना से चीन के हालात बिगड़े, 24 घंटे में 26 हजार से भी ज्यादा मामले

 

चीन में कोरोना वायरस की तीसरी लहर से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। सख्त प्रतिबंधों के बावजूद चीन में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।  बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस बीच, भारत ने शंघाई में अपनी काउंसलर सेवाएं बंद कर दी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन प्रशासन ने बुधवार को जानकारी दी है कि 12 अप्रैल को कोरोना के स्पर्शोन्मुख 25,141 नए मामले सामने आए हैं, जबकि लक्षण वाले 1,189 मामले मिले हैं। एक ही दिन पहले स्पर्शोन्मुख मामले 22,348 रह चुके हैं। कोरोना के बढ़ते केस के बीच जीरो कोविड नीति का बचाव करते हुए चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने कहा, ये नीति महामारी विरोधी प्रोटोकॉल विज्ञान और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है।

उधर, चीन का सबसे बड़ा शहर शंघाई कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बना हुआ है। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि शंघाई में लॉकडाउन लागू है। जिसके कारण महावाणिज्य दूतावास से संपर्क नहीं हो पा रहा है। महावाणिज्य दूतावास शंघाई में निजी रूप से काउंसलर सेवाएं देने की स्थिति में नहीं है। दूतावास ने भारतीयों के लिए गाइडलाइन्स भी जारी की हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button