राजनीति

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आरोप, कहा- मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाता

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में आज जमकर हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा में जमकर बरसे, उन्होंने सत्ता पक्ष पर अपनी आवाज दवाए जाने का गंभीर आरोप लगाया. राहुल गांधी ने आरोप में कहा, मुझे बोलने नहीं दिया जाता है. हालांकि, स्पीकर ने भी उन्हें जवाब दिया और कहा कि आप नियम के अनुसार आचरण रखिए.

 

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “एक कन्वेंशन है कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने दिया जाता है. मैं जब भी खड़ा होता हूं तो मुझे बोलने नहीं दिया जाता. मैं नहीं जानता कि सदन किस प्रकार चल रहा है. यहां हम जो कहना चाहते हैं, हमें कहने नहीं दिया जाता है… मैंने कुछ नहीं किया, मैं बिल्कुल शांति से बैठा था. लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष की जगह होती है लेकिन यहां विपक्ष की कोई जगह नहीं है. यहां केवल सरकार की जगह है. उस दिन प्रधानमंत्री मोदी ने कुंभ मेले के बारे में बोला, जिसमें मैं अपनी बात जोड़ना चाहता था. मैं बेरोजगारी के बारे में कुछ कहना चाहता था लेकिन मुझे नहीं बोलने दिया गया…”

राहुल गांधी पर भड़के स्पीकर

इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह सदन के नियमों और परंपराओं के अनुरूप आचरण करें और उनसे ऐसी अपेक्षा भी की जाती है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि बिरला ने राहुल गांधी के किस आचरण को लेकर यह टिप्पणी की. ओम बिरला ने यब यह टिप्पणी की तो राहुल गांधी सदन में मौजूद थे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button