Hindi Newsportal

कांग्रेस नेता द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गयी टिप्पणी पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ने मांगी माफ़ी

0 312

कांग्रेस नेता द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गयी टिप्पणी पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ने मांगी माफ़ी 

 

भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के विरोध में संसद में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से माफी की मांग की।  इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पद के लिए नामित किए जाने के बाद से ही कांग्रेस उनका अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को अपमानजनक तरीके से संबोधित किया। एक आदिवासी महिला का इस तरह अपमान करना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।

 

इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर चौधरी की ‘राष्ट्रपत्नी’ वाली टिप्पणी पर सांसद ने बयान जारी करते हुए कहा कि “दो दिन से जब हम विजय चौक के तरफ जा रहे थे। हमसे पूछा जा रहा था कि आप कहा जा रहे हैं। हम उनसे कह रहे थे कि हम राष्ट्रपति भवन जाना चाहते हैं और राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। कल मुझसे गलती से ये(राष्ट्रपत्नी) शब्द निकला था,मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति के खिलाफ इस टिप्पणी को लेकर संसद में भी कांग्रेस ने भाजपा से माफी मांगी है।