ताज़ा खबरें

China plane crash: दक्षिण चीन के पहाड़ों में गिरा Boeing 737 विमान, 133 यात्री थे सवार

China plane crash: दक्षिण चीन के पहाड़ों में गिरा Boeing 737 विमान, 133 यात्री थे सवार 

 

चीन से एक बड़े विमान हादसे की खबर आ रही है. चीन में बोइंग 737 यात्री विमान क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान विमान में कुल 133 लोग सवार थे जिसमें 133 यात्री और 9 क्रू मैंबर थे। चीन के नागरिक उड्डयन ने हादसे की पुष्टि की है। बता दें जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वह चीन की चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन का Boeing 737 कुनमिंग से गुआंगज़ौ की तरफ जा रहा था. गुआंग्शी क्षेत्र के वूझोउ शहर के पास के पहाड़ों पर जा गिरा है। बताया जा रहा है कि बचाव दल को भेजा जा चुका है और उनसे संपर्क किया जा रहा है। हालांकि हताहतों की संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आयी है। सीसीटीवी के जरिए मीडिया में आयी तस्वीरों और वीडियो के अनुसार विमान व घटनास्थल के चारों तरफ से धुंआ उठता दिखाई दे रहा है।

स्थानीय मीडिया द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार विमान की दुर्घटनाग्रस्त वाली घटना पर चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग  काफ़ी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि कारण जानने के लिए जांच का आदेश दिए गए हैं।

 

इस घटना को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए शोक जताया है।

 

 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button