उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी संभालेंगे सीएम का पदभार, लगातार दूसरी बार बने सीएम
उत्तराखंड में भाजपा विधायक दल की बैठक में एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया। चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी पर ही दांव खेला है। पार्टी ने एक बार फिर सीएम धामी पर भरोसा जताते हुए उन्हें उत्तराखंड की सीएम पद की कुर्सी सौंपने का निर्णय लिया है।
🔲 Just in | Pushkar Singh Dhami announced as the leader of the #Uttarakhand Bharatiya Janata Party Legislature Party.@OfficeofDhami
(File Pic) pic.twitter.com/w4YikTwehx
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) March 21, 2022
उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा बहुमत को पूर्ण बहुमत मिली है। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनको कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से भी अधिक मतों के अंतर से हराया। इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने का मौका दिया है।
बीजेपी उत्तराखंड में बहुमत के साथ जीती। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर देश के रक्षा मंत्री व उत्तराखंड के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ‘मुझे पूरा विश्वास है कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का बेहतर विकास होगा।’
पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का बेहतर विकास होगा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक, देहरादून, उत्तराखंड pic.twitter.com/wyWLBxIEi7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2022