दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट में तूफान के दौरान अफरातफरी, सभी यात्री सुरक्षित

बुधवार शाम दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2142 में उस समय हड़कंप मच गया जब विमान हवा में अचानक एक तेज़ ओलावृष्टि (हेलस्टॉर्म) में फंस गया। श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले यह घटना घटी, जिससे विमान को जोरदार झटके लगे और यात्रियों में डर फैल गया।
तेज़ तूफान के कारण विमान के आगे के हिस्से (नोज़ कोन) को नुकसान पहुंचा। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से आपात स्थिति की घोषणा की। हालांकि, विमान के पायलट और क्रू ने पूरी सतर्कता से काम लिया और विमान को सुरक्षित रूप से श्रीनगर एयरपोर्ट पर शाम करीब 6:30 बजे उतार लिया।
IndiGo issues press statement – “IndiGo flight 6E 2142 operating from Delhi to Srinagar encountered sudden hailstorm en route. The flight and cabin crew followed established protocol and the aircraft landed safely in Srinagar. The airport team attended to the customers after… pic.twitter.com/clliOB3lwt
— ANI (@ANI) May 21, 2025
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें ओले विमान की बाहरी सतह से टकराते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि झटकों के कारण केबिन हिल रहा है और यात्री घबराए हुए अपनी सीटों से चिपके हुए हैं।
इंडिगो ने इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया, “दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2142 रास्ते में अचानक आए ओलावृष्टि से प्रभावित हुई। फ्लाइट और केबिन क्रू ने सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया और विमान को सुरक्षित रूप से उतारा गया। एयरपोर्ट टीम ने सभी यात्रियों का ध्यान रखा और विमान की जांच और मरम्मत के बाद ही उसे दोबारा उड़ान के लिए भेजा जाएगा।”





