दिल्ली के बाद अब पंजाब में बड़ा फेरबदल, भगवंत मान की कैबिनेट में शामिल हुए यह पांच नए मंत्री
दिल्ली के बाद अब पंजाब में बड़ा फेरबदल, भगवंत मान की कैबिनेट में शामिल हुए यह पांच नए मंत्री
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने बड़ा फेरबदल करने के बाद अब सोमवार को पंजाब की भगवंत मान की सरकार में भी बड़ा फेरबदल किया है। पंजाब की आम आदमी पार्टी की कैबिनेट में पांच नए चेहरे को मंत्री बनाया है। सोमवार को राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण कार्य़क्रम में पांच नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी है। इनमें तरुणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉक्टर रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत शामिल हैं।
AP विधायक बरिंदर कुमार गोयल ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
#WATCH चंडीगढ़ | पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल | AAP विधायक बरिंदर कुमार गोयल ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/1jGW18nYe9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2024
AAP विधायक तरूणप्रीत सिंह सोंड ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
#WATCH चंडीगढ़ | पंजाब कैबिनेट में फेरबदल | AAP विधायक तरूणप्रीत सिंह सोंड ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/jNvHvN2lrJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2024
बता दें बीते दिनों आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट में बदलाव को लेकर रिपोर्ट सौंपी थी।
गौरतलब है कि पंजाब की कैबिनेट में अधिकतम 18 सदस्य हो सकते हैं। अभी तीन पद खाली हैं। सोमवार को हुए फेरबदल के बाद कैबिनेट में 16 मंत्री हो जाएंगे। पंजाब में भगवंत मान की सरकार चौथा फेरबदल कर रही है। यह दिल्ली में भी इसी तरह के फेरबदल के कुछ टाइम बाद हुआ है।





