इजराइल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, पहले ही दी थी घर छोड़ने की चेतावनी, 100 से अधिक लोगों की हुई मौत

इजराइल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, पहले ही दी थी घर छोड़ने की चेतावनी, 100 से अधिक लोगों की हुई मौत
इजरायल ने सोमवार को लेबनान में हिजबुल्ला के साथ जंग छेड़ दी है। सोमवार को इजरायल ने हिजबुल्ला के कई ठिकानों पर हवाई हमले किये। इजराइल ने सोमवार को लेबनान में करीब 300 जगहों पर एयर स्ट्राइक की। इस दौरान 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 400 से अधिक लोग घायल हैं, अलजजीरा ने लेबनान के स्वास्थय मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की।
बता दें कि लेबनान में अगले दो दिनों तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हमलों के बाद हिजबुल्लाह ने भी इजराइल पर हमले किए हैं। हिजबुल्लाह ने कहा है कि उन्होंने इजराइल के हथियार गोदाम पर दर्जनों मिसाइल दागी हैं। IDF ने कहा कि लेबनान की तरफ से 35 रॉकेट दागी गई हैं। कई रॉकेटों को एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है। इस हमले में इजराइल को कितना नुकसान हुआ है इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है।
सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हमलों का पहले ही एलान कर दिया था। हमले से पहले इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के ठिकाने के करीब रहने वाले लोगों को तुरंत अपने घरों को छोड़ने की चेतावनी दी थी।
बता दें कि यह हिजबुल्ला के खिलाफ लड़ाई के लगभग एक साल में हवाई हमलों की सबसे बड़ी जंग में से एक है। हलेवी और अन्य इजरायली नेताओं ने आने वाले दिनों में हिजबुल्ला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया है।





