ताज़ा खबरें

एलन मस्क ट्विटर बोर्ड में नहीं होंगे शामिल, ट्विटर CEO पराग अग्रवाल ने की घोषणा

एलन मस्क ट्विटर बोर्ड में नहीं होंगे शामिल, ट्विटर CEO पराग अग्रवाल ने की घोषणा

 

टेस्‍ला सीईओ एलन मस्‍क के ट्विटर बोर्ड में शामिल होने की अटकलों पर ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने विराम लगा दिया है। पराग अग्रवाल ने पुष्टि सोमवार यानी 11 अप्रैल को पुष्टि की एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट के बोर्ड में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। इसकी जानकारी खुद पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर दी, इस दौरान उन्होंने एक नोट भी शेयर किया है।

पराग अग्रवाल ने अपने ट्वीट में कहा है कि मस्क ने ट्विटर के बोर्ड में शामिल होने से इनकार कर दिया है, हालांकि, पराग अग्रवाल ने एलन मस्‍क के इनकार की कोई वजह नहीं बताई है। पराग ने कहा कि हम शेयर धारकों के सुझाव को हमेशा महत्व देते हैं चाहे वे हमारे बोर्ड में हों या नहीं, मस्‍क की सलाह का कंपनी में हमेशा स्‍वागत होगा।

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक हफ्ते पहले ही ट्विटर के 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने की जानकारी दी थी। जिसके बाद उनके ट्विटर बोर्ड में शामिल होने की अटकलों के कयास लगाए जा रहे थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button