ताज़ा खबरें

केंद्र सरकार ने बदला पोर्ट ब्लेयर का नाम, अब इस नए नाम से जानी जाएगी राजधानी

केंद्र सरकार ने बदला पोर्ट ब्लेयर का नाम, अब इस नए नाम से जानी जाएगी राजधानी

केंद्र सरकार ने अंडमान एंड निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर को लेकर बड़ी घोषण की है। भारत सरकार ने इस शहर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम रख दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर गृह मंत्रालय ने आज पोर्ट ब्लेयर का नाम श्री विजयपुरम करने का निर्णय लिया है। श्री विजयपुरम नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है।

 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है। यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का भी स्थान है।

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार अंडमान एंड निकोबार में कई द्वीपों का नाम बदल चुकी है। इससे पहले भारत सरकार ने रॉस आइलैंड का नाम बदलकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वीप रख दिया था। सरकार ने नील आइलैंड का नाम शहीद द्वीप और हेवलॉक आइलैंड का नाम स्वराज द्वीप रखा था।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button