शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए कुछ सीन

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से कट्स का सामना करना पड़ा है। 75 करोड़ रुपये की लागत में बन रही यह एक्शन थ्रिलर मूवी को U/A सर्टिफिकेट देने से पहले सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन हटा दिए हैं।
फिल्म से टोटल 3 बदलाव किए गए हैं, जिनमें एक लिपलॉक सीन से 6 सेकेंड का क्लिप हटाया गया है और अश्लील इशारों और अपशब्दों को बदला गया है। इन बदलावों के बाद फिल्म का रन टाइम घटकर 2 घंटे 36 मिनट रह गया है।
‘देवा’ में शाहिद कपूर एक पुलिसवाले के रोल में नजर आएंगे, जबकि पूजा हेगड़े जर्नलिस्ट का रोल करती दिखेंगी। फिल्म के डायरेक्टर रोशन एंड्रियूज के निर्देशन में बनी यह फिल्म शाहिद की ‘कबीर सिंह’ जैसी राउडी भूमिका में वापसी है, लेकिन इस बार उनका किरदार और भी इंटेन्स होगा।
फिल्म की रिलीज से पहले यह शाहिद की दूसरी फिल्म है, जिसे सेंसर बोर्ड से कट्स का सामना करना पड़ा है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ पर भी सेंसर बोर्ड ने लव मेकिंग सीन्स हटाए थे। ‘देवा’ को लेकर फैंस का इंतजार अब और भी बढ़ गया है।





