ताज़ा खबरेंभारत

CBSE, ICSE 12th Exams: केंद्र सरकार ने मांगा 2 दिन का समय, 3 जून को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद अंतिम निर्णय

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई और आईसीएसई की 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर आज सुनवाई की है लेकिन बोर्ड परीक्षाओं पर फैसले को लेकर सुनवाई शुरू होते हीं स्थगित हो गई है। केंद्र सरकार ने अपना फैसला साझा करने के लिए कोर्ट से दो दिन का समय मांगा है।

सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि सरकार 2 दिन में अंतिम फैसला ले लेगी। सुनवाई गुरुवार के लिए टाल दी जाए। हम इस दिन कोर्ट को आखिरी फैसले से अवगत कराएंगे।

गुरुवार तक जमा करें फैसला- सुप्रीम कोर्ट ।

सुप्रीम कोर्ट ने दो दिन के समय पर सहमति जताते हुए केंद्र और सीबीएसई से गुरुवार तक अपना फैसला साझा करने को कहा है। न्यायमूर्ति खानविलकर ने अटॉर्नी जनरल से कहा, आप एक निर्णय लें। लेकिन अगर आप परीक्षा आयोजित नहीं करने के लिए पिछले साल लिए गए निर्णय से विचलित हो रहे हैं, तो आपको हमें अच्छे कारण बताना चाहिए।

पीठ ने आगे कहा कि जो भी निर्णय उचित हो, वह लें। लेकिन जो चिंताएं व्यक्त की गई हैं। उन्हें ध्यान में रखें। याचिकाकर्ता का कहना है कि पिछले साल की नीति का पालन किया जाना चाहिए। यदि आप पिछले साल की नीति से हटकर निर्णय ले रहे हैं तो आपको उचित कारण बताना होगा। लगभग इसी तरह की स्थिति पिछले साल में थी।

क्या है याचिका में मांग ?

एडवोकेट ममता शर्मा की ओर से दायर याचिका में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से निर्देश मांगा गया है। याचिका में बिना परीक्षा के सीधे आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर एक विशिष्ट समय सीमा के भीतर रिजल्ट घोषित करने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश देने की भी मांग की गई है।

CBSE किस विकल्प पर कर रहा विचार।

सीबीएसई समेत अन्य बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द होने की स्थिति में विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। बता दे इसमें एक कथित प्रस्ताव यह भी है कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 9, 10 और 11 के रिजल्ट के आधार पर 12वीं में छात्रों को नंबर दे सकता है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button