ताज़ा खबरेंभारत

CBSE 12th Exam Update: 12वीं की परीक्षा को लेकर आज पीएम मोदी करेंगे अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के दौरान सभी राज्यों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा के बाद उन्हें सभी संभावित विकल्पों के बारे में बताया जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI ने केंद्र सरकार के सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। बता दे कि कोरोना संकट की वजह से CBSE ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया था और 12वीं की परीक्षा पर 1 जून को फैसला होने की बात कही थी।

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से माँगा था समय।

बता दे कि एक दिन पहले उच्चतम न्यायालय को सोमवार को बताया गया कि सरकार कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने या नहीं करने के बारे में आगामी दो दिन में अंतिम फैसला करेगी। अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की पीठ को यह जानकारी दी थी और सुनवाई के दौरान कहा था कि अगर केंद्र वैश्विक महामारी के कारण शेष बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की पिछले साल की नीति से अलग फैसला करता है, तो उसे इसका ठोस कारण देना होगा।

ये भी पढ़े : CBSE की 12वीं की परीक्षा पर फैसले के दिन एम्स में भर्ती हुए रमेश पोखरियाल निशंक, कोरोना से ठीक होने के बाद बिगड़ी तबीयत

जो भी लेंगे निर्णय, उसका देना होगा ठोस कारण

इस सुनवाई के दौरान पीठ ने वेणुगोपाल से कहा, ‘कोई समस्या नहीं है। आप फैसला कीजिए। आपको ऐसा करने का अधिकार है। अगर आप पिछले साल की नीति से अलग फैसला करते हैं, तो आपको इसका ठोस कारण देना होगा। पीठ ने आगे कहा कि पिछले साल सोच-समझकर निर्णय लिया गया था। शीर्ष अदालत ने कहा, ‘यदि आप इस नीति से अलग फैसला करते हैं, तो कृपया हमें इसका ठोस कारण दीजिए, ताकि हम समीक्षा कर सकें।’

इस याचिका पर हो राइ थी सुनवाई।

बता दे पीठ मौजूदा हालात के मद्देनजर भारतीय विद्यालय प्रमाण-पत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button