ताज़ा खबरेंभारत

CBSE 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, पास प्रतिशत रहा 88.78 फीसद

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज (13 जुलाई) दोपहर 1 बजे के आसपास 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताब‍िक इस साल 88.78% छात्रों ने 12 वीं सीबीएसई परीक्षा उत्तीर्ण की. इस साल परीक्षा में त्रिवेंद्रम, बेंगलुरु और चेन्नई प्रदर्शन के मामले में टॉप थ्री रहे हैं. इस साल जहां दिल्ली जोन में 94.39% परिणाम आया है, वहीं लड़कियों का प्रतिशत 92.15 प्रतिशत रहा. बता दें कि इस साल लड़कियों ने लड़कों से 5.96% बेहतर प्रदर्शन किया है.

यहाँ देखे नतीजे –

परिणाम देखने के लिए वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाना होगा।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के कारण CBSE को लंबित बोर्ड परीक्षा रद्द करनी पड़ी थीं. हालांकि, सीबीएसई ने कहा है कि वो कक्षा 12 वीं के छात्रों के लिए एक वैकल्पिक परीक्षा आयोजित करेगा, जो अपने परिणाम में सुधार करना चाहते हैं. स्थिति अनुकूल होने पर वैकल्पिक परीक्षा आयोजित की जाएगी.

वही सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के पर‍िणाम में से 400 छात्रों के कक्षा 12 के परिणाम अभी नहीं आए हैं. पीटीआई के अनुसार सीबीएसई ने कहा है कि इनके रिजल्ट की निर्धारित मूल्यांकन योजना के अनुसार गणना नहीं की जा सकती थी. इसलिए इनके रिजल्ट की घोषणा बाद में जाएगी.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button