Bypolls 2020: 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी, मध्यप्रदेश पर इसीलिए टिकी है सबकी नज़र
देश के दस राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो चूका है। इनमें मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं, जहां शिवराज सिंह चौहान की सरकार का भविष्य तय होना है। एमपी में बीजेपी का कांग्रेस के साथ मुकाबला है। इसके अलावा यूपी की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए भी ये उपुनाव एक लिटमस टेस्ट की तरह हैं।
बता दे आज मध्य प्रदेश में 28, उत्तरप्रदेश में 7 के अलावा गुजरात में 8,ओडिशा, नागालैंड, कर्नाटक और झारखंड में 2-2 सीटों और छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक सीट पर मतदान चल रहे है।
क्यों मध्यप्रदेश पर टिकी है सबकी निगाहें।
मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के परिणाम प्रदेश में किसी भी दल की सरकार बनाने में अहम साबित हो सकते हैं। प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में राज्य के 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। बता दे मध्यप्रदेश में सरकार बचाने के लिए भाजपा का कांग्रेस के साथ मुकाबला है।
#मध्यप्रदेश: बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में मतदान किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि सभी 28 विधानसभाओं में कमल के फूल का परचम लहराएगा।" @JM_Scindia @ChouhanShivraj #MadhyaPradeshBypolls pic.twitter.com/zSPDd9v1fF
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 3, 2020
मतदान ही लोकतंत्र की आत्मा है, मतदान से ही लोकतंत्र मज़बूत होता है। मेरा आप सभी से निवेदन है कि निष्पक्षता और निडरता के साथ मतदान करें और अपनी अपेक्षाएँ पूरी करने वाली सरकार चुनें: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान @ChouhanShivraj #MadhyaPradeshBypolls pic.twitter.com/LguSJgtLgB
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 3, 2020
उत्तरप्रदेश।
यूपी विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान में निर्दलीय समेत कुल 88 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाताओं के हाथ में होगा। जिन सात सीटों पर आज मतदान हो रहा है उनमें से छह सीटें पहले सत्तारूढ़ बीजेपी के पास थीं और एक सीट समाजवादी पार्टी (एसपी) के पास थी।
#उत्तरप्रदेश: #फिरोज़ाबाद के टूंडला विधानसभा में रूधऊ मुस्तक़िल की बूथ संख्या 30 पर ग्रामीणों ने उप चुनाव का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। उनका कहना है कि विकास नहीं तो वोट नहीं।
उ.प्र. में विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। pic.twitter.com/QYIckWyalk
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 3, 2020
हरियाणा में पहलवान योगेश्वर दत्त मैदान में।
हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें बीजेपी उम्मीदवार और पहलवान योगेश्वर दत्त भी शामिल हैं। कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन के बाद अप्रैल में बरोदा सीट रिक्त हो गई थी।
गुजरात में इन 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव।
गुजरात में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान है। प्रदेश की जिन आठ सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं, उनमें अब्डासा (कच्छ), लिम्बडी (सुरेंद्र नगर), मोरबी (मोरबी), धारी (अमरेली), गढ़दा (बोटाड), करजन (वडोदरा), डांग (डांग) और कपराडा (वलसाड) शामिल हैं। इन सीटों पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता इसलिये हुई, क्योंकि इस साल जून में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के मौजूदा विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इनमें से पांच बाद में बीजेपी में शामिल हो गये थे और वे फिर चुनाव लड़ रहे है।
इलेक्शन कमीशन ने भी किये है पूरे सुरक्षा के इंतज़ामात।
इलेक्शन कमीशन के मुताबिक इस उप चुनाव के लिए भी कोविड-19 महामारी की गाइडलाइन्स और पूरे सुविधाओं का इंतज़ाम किया गया है। इन चुनाव के दौरान चुनाव कर्मियों के लिए निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई), ग्लव्स और मास्क उपलब्ध कराये गए है वही इस चुनाव के दौरान अधिक मतदान केन्द्र, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी सुनिश्चित भी की जाएगी।
इन राज्यों में भी उपचुनाव।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ की एक, हरियाणा की एक, झारखंड की दो, कर्नाटक की दो, नगालैंड की दो, ओडिशा की दो और तेलंगाना की एक विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहा है।





