मनोरंजन

बॉलिवुड एक्टर सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई: बॉलिवुड एक्टर सलमान खान की मुसीबत खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. अभिनेता को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. सलमान खान को यहा धमकी व्हाट्सएप पर भेजी गई है जिसमें एक्टर के घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई हैं. वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

 

मुंबई पुलिस के अनुसार अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी वॉट्सऐप के ज़रिए वर्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के आधिकारिक नंबर पर भेजी गई है. इस मैसेज में सलमान खान को उनके घर पर ही जान से मारने और उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. वर्ली पुलिस स्टेशन में फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.

 

बता दें कि सलमान खान को पहली बार जान से मारने की धमकी नहीं मिली है इससे पहले भी कई बार एक्टर को ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं. दरअसल पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से डायरेक्ट और इनडायरेक्टली  कई धमकियां मिली हैं. यह गिरोह कथित तौर पर 1998 के काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान की कथित संलिप्तता को लेकर उन्हें निशाना बना रहा है, क्योंकि काला हिरण बिश्नोई समुदाय के लिए धार्मिक महत्व रखता है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button