छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को शिकस्त देने के बाद नगर निकाय चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी ने सूपड़ा साफ करते हुए महापौर के सभी 10 पदों पर जीत दर्ज की. राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सत्ताधारी दल भाजपा ने सभी 10 नगर निगमों में महापौर पद और 35 नगर पालिका परिषदों और 81 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद जीत हासिल की है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ट्वीट किया, “यह ऐतिहासिक जीत आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही जनकल्याणकारी और आदिवासी हितैषी योजनाओं पर राज्य की जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है.”

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस जीत पर प्रदेश की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा, “यह ऐतिहासिक जनादेश प्रदेशवासियों के भाजपा सरकार में विश्वास को दर्शाता है. हमारे कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में जो अथक परिश्रम किया, उसका ही यह परिणाम है. भाजपा सरकार जनआकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी.”
प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 15, 2025




