ताज़ा खबरें

मरने से पहले कांपते हुए प्रवीण मित्तल ने बताया आत्महत्या का कारण

पंचकुला में एक दिल दहला देहला देने वाली घटना हुई जिसमें प्रवीण मित्तल ने अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली. परिवार के सभी सात लोगों के शव पंचकुला के सेक्टर 27 में एक मकान के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी में बंद मिले. देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल अपने परिवार सहित पंचकुला में आयोजित बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद घर वापसी के दौरान उन्होंने यह कदम उठाया.

 

इस मामले में चश्मदीद ने बयान दिया

सामूहिक सुसाइड के बारे में चश्मदीद पनीत राना ने बताया कार हमारे घर के पास थी. जब हम मौके पर पहुंचे और पूछा तो परिवार के मुखिया प्रवीण मित्तल ने बताया कि हम बाबा के प्रोग्राम में आए थे. होटल नहीं मिला इसलिए कार में सो रहे हैं. हमने उनको बोला कि गाड़ी यहां से हटा लो कहीं और लगाओ. कार के अंदर झांका तो देखा कि सबने एक दूसरे पर उल्टी की हुई थी. ऐसे में प्रवीण गाड़ी से बाहर निकले और हमें बताया कि मैंने भी ज़हर खाया है. हम लोग बहुत कर्ज में डूबे हुए हैं. मेरे रिश्तेदार बहुत अमीर हैं, लेकिन मेरी किसी ने मदद नहीं की.

 

चश्मदीद ने आगे बताया कि प्रवीण मित्तल से बातचीत के कुछ देर बाद पुलिस आई. कार के अंदर से बहुत ज्यादा बदबू आ रही थी. चश्मदीद पुनीत ने यह भी बताया कि पुलिस जल्दी आ गई थी लेकिन एंबुलेंस 40-45 मिनट बाद आई. जल्दी आती तो शायद उनकी जान बच जाती.

 

शुरू किया था टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस

प्रवीण मित्तल ने देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस शुरू किया था, लेकिन वह नहीं चला. इसके बाद परिवार कर्ज के तले दबता चला गया. घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया था. इसी वजह से वे काफी परेशान थे और मौत ही उन्हें इस परेशानी का हल नजर आई. फिलहाल पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है और मामले की जांच जारी है.

 

प्रवीण की पत्नी रीना मित्तल के पिता राकेश बताते हैं कि कुछ महीने पहले परिवार सकेतरी शिफ्ट हुआ था. उनका कहना है कि परिवार करोड़ों के कर्ज में था, जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति पर खासा असर पड़ा था. एक रिश्तेदार संदीप अग्रवाल बताते हैं कि परिवार करीब 9 साल पहले पंचकूला छोड़कर चला गया था. उन्होंने बताया कि मित्तल फ्लैट, कार और बड्डी स्थित फैक्ट्री समेत सारी संपत्ति छोड़कर चले गए. उन्होंने जानकारी दी कि परिवार पर 15-20 करोड़ रुपये का कर्ज था और उन्हें धमकियां मिल रही थीं.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button