ताज़ा खबरेंभारत

Battle For States: चुनावों से पहले हरियाणा में 100 से अधिक रैलियां करेंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

हरयाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के स्टार प्रचारक हरियाणा में 100 से अधिक रैलियां करेंगे। बीजेपी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा सहित 40 प्रमुख बीजेपी नेताओं के नाम की सूची हरियाणा में विधानसभा चुनाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए जारी की थी।

बीजेपी के कुछ प्रमुख चेहरों के राजनीतिक प्रचार का कार्यक्रम निम्नानुसार है (समाचार एजेंसी ANI द्वारा रिपोर्ट).

पीएम नरेंद्र मोदी-
14 अक्टूबर- बल्लभगढ़ में मेगा रैली
15 अक्टूबर- दादरी और थानेसर में दो रैलियां
18 अक्टूबर- हिसार

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह-
9 अक्टूबर – कैथल, बरवाला, लोहारू और मेहम
14 अक्टूबर- टोहाना, पंचकुला, करनाल और बादशाहपुर

कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा-
11 अक्टूबर- डबवाली, रानिया, कालांवाली और पटौदी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ-
11 अक्टूबर- कालका, नारायणगढ़, जुलाना और सोनीपत

ALSO READ: SC ने मुंबई के आरे में पेड़ काटने पर रोक लगायी, 21 अक्टूबर को अगली सुनवाई

कलाकार से राजनेता बने सनी देओल, मनोज तिवारी, रवि किशन, हेमा मालिनी, हंस राज हंस भी राज्य में 30 से अधिक रैलियां करेंगे। संगठन के महासचिव, बीएल संतोष, कैडरों को जुटाने का काम करेंगे, जिसके लिए वह 9 अक्टूबर को पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

हरियाणा विधानसभा के 90 सदस्यीय चुनाव के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होनी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button