मनोरंजन

बाहुबली फिर धमाका करने को तैयार, री-एडिटेड वर्जन की एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत

भारतीय सिनेमा का इतिहास रच चुकी फिल्म ‘बाहुबली’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म का री-एडिटेड और एक्सटेंडेड वर्जन ‘Baahubali: The Epic — One Epic Cut’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में री-रिलीज होने जा रहा है। इस नए संस्करण में ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ को जोड़कर एक भव्य सिनेमैटिक अनुभव तैयार किया गया है।

बुकिंग शुरू होते ही फिल्म ने कुछ ही घंटों में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की टिकटें बेच डालीं। विशेषकर हैदराबाद और साउथ के प्रमुख शहरों में कई शोज मिनटों में ‘हाउसफुल’ हो गए। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लिए हर घंटे करीब 5,000 टिकटें बिक रही हैं — जो किसी भी री-रिलीज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

उत्तर अमेरिका में ही फिल्म ने $200,000 (करीब 1.6 करोड़ रुपये) की एडवांस बुकिंग कर शानदार शुरुआत की है। दुनियाभर में फिल्म की प्री-सेल्स 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं, जो साफ दिखाता है कि राजामौली और प्रभास की जोड़ी का क्रेज अब भी बरकरार है। ‘बाहुबली’ में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज ने दमदार अभिनय किया था। इस री-एडिटेड वर्जन को चार भाषाओं — हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम — में रिलीज किया जाएगा।

एडवांस बुकिंग के शुरुआती ट्रेंड बता रहे हैं कि 31 अक्टूबर से एक बार फिर सिनेमाघरों में बाहुबली का जलवा देखने को मिलेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button